{"_id":"5ff4cdabb26a461e38515e27","slug":"take-action-against-active-history-sheets-by-planning-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्रिय हिस्ट्री शीटरों के खिलाफ प्लान बनाकर करें कार्रवाई : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्रिय हिस्ट्री शीटरों के खिलाफ प्लान बनाकर करें कार्रवाई : डीजीपी
Wed, 06 Jan 2021 02:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी
- फोटो : amar ujala
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने फील्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपराधिक इतिहास वाले सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करें। उन्होंने सभी जोनल एडीजी, रेंज के आईजी और डीआईजी व जिलों के पुलिस कप्तानों से कहा है कि ऐसे अपराधियों का ब्यौरा तैयार करें, इसमें दूसरे थाना क्षेत्रों में दर्ज मुकदमों का भी ब्यौरा शामिल किया जाए।
डीजीपी ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि स्थानीय थाने के साथ-साथ सीमावर्ती थाना क्षेत्रों वाले अपराधियों पर भी निगाह रखी जाए। ऐसे आपराधिक इतिहास वाले अपराधी जो सक्रिय हैं, उनके खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, रासुका के तहत कार्रवाई की जाए और ऐसे अपराधियों की जमानत निरस्त कराई जाए। अधिकार क्षेत्र से बाहर के अपराधियों के बारे में संबंधित थाना व जिले से संपर्क स्थापित कर सूचनाओं का आदान प्रदान करने और वांछितों के खिलाफ अभियान छेडने के निर्देश भी डीजीपी की ओर से दिए गए हैं।