फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tajmahal is a symbol of our culture says UP deputy CM dinesh sharma.

यूपी के डिप्टी सीएम बोले, ताजमहल हमारी संस्कृति का प्रतीक नहीं

Fri, 28 Jul 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Jul 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
 tajmahal is a symbol of our culture says UP deputy CM dinesh sharma.
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हमने वाराणसी के लिए धन का प्रावधान किया तो कुछ लोगों ने कहा कि यह फिजूलखर्ची है। हम अयोध्या को संवारने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


ताजमहल इनकी जगह नहीं ले सकता। ताजमहल हमारी संस्कृति का प्रतीक नहीं है। जिस संस्कृति में गद्दी के लिए पुत्र अपने पिता की हत्या तक कर देता हो, ताज को बनाने वालों के हाथ काट दिए जाएं, वह हमारी संस्कृति नहीं हो सकती।
विज्ञापन


हमारी संस्कृति तो कलाकारों, वैज्ञानिकों को सम्मान देने की रही है। डॉ. कलाम जिन्होंने देश में सफल परमाणु परीक्षण किया, हमने उनका सम्मान किया। उन्हें राष्ट्रपति तक बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार सरकार ने यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश किया। शिक्षा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा बजट देने का काम भाजपा ने ही किया।

अखिलेश का चीन पर दिया भाषण ठीक नहीं

 tajmahal is a symbol of our culture says UP deputy CM dinesh sharma.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर ग्राम्य विकास मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा, मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन बुधवार को जो चीन के दूत की तरह उन्होंने भाषण दिया, वह ठीक नहीं।

इस पर बृहस्पतिवार को भी सपा सदस्यों ने हंगामा किया। बजट पर चर्चा के दौरान महेंद्र सिंह ने कहा कि इसमें गांवों से लेकर शहर तक के विकास की व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed