फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Taj Mahal would not be in the hands of Waqf.

'मुंगेरीलाल का सपना ही रह जाएगा आजम खां का सपना'

Tue, 09 Dec 2014 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर Updated Tue, 09 Dec 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal would not be in the hands of Waqf.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि ताजमहल की देखभाल पुरातत्व विभाग अच्छी तरह से कर रहा है। ऐसे में ताजमहल वक्फ बोर्ड को सौंपने का आजम खां का सपना मुंगेरीलाल का हसीन सपना ही साबित होगा।

विज्ञापन


राम लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। इसलिए राम मंदिर का मुद्दा राजनीतिक नहीं हो सकता। देश हित में भाजपा विकास, राष्ट्रवाद, सुशासन व गुड गर्वनेंस के मुद्दे पर ही आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने यह बातें सोमवार को जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह के आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं। कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाशिम अंसारी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हाशिम अंसारी ने अपनी भावना को जनता के समक्ष रख दिया है। इसकी संभावना बढ़ी है कि अब मंदिर मुद्दे पर शीघ्र ही सर्वमान्य हल निकल आएगा।

यादव सिंह से जुड़े नेताओं को किया जाए बेनकाब

Taj Mahal would not be in the hands of Waqf.

बीते दिनों साध्वी निरंजन ज्योति व स्वामी चिन्मयानंद द्वारा दिए गए बयान को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए धर्म, पंथ, क्षेत्र व भाषा को भूल कर विकास व सुशासन के लिए आवाज उठानी चाहिए।

यादव सिंह की संपत्तियों की जांच के संबंध में उन्होंने कहा कि उनकी संपत्तियों की जांच चाहे जो भी संस्था करे, लेकिन उन्हें किस नेता, राजनीतिक दल या ब्यूरोक्रेसी का संरक्षण प्राप्त है, इसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए।

इस मौके पर पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, एमएलसी मुकुट बिहारी वर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed