{"_id":"683e0dbdbce8318d370ee706","slug":"t-series-numbers-will-be-allotted-to-commercial-vehicles-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1233348-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: व्यावसायिक वाहनों को आवंटित होंगे टी सीरीज के नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: व्यावसायिक वाहनों को आवंटित होंगे टी सीरीज के नंबर
विज्ञापन
लखनऊ। परिवहन विभाग व्यावसायिक वाहनों को अब टी सीरीज के नंबर आवंटित करेगा। इनके लिए अभी तक एन सीरीज के नंबर आरक्षित थे।
आरटीओ प्रशासन संजय कुमार तिवारी ने बताया कि एनजेड सीरीज चल रही है, जो पूरी होने वाली है। प्राइवेट वाहनों के नंबर की क्यूआर सीरीज चल रही है। ऐसे में अब व्यावसायिक वाहनों को क्यूटी नंबर जारी किए जाएंगे। इनकी आखिरी सीरीज जेडटी तक जाएगी।
नए बदलाव से प्राइवेट वाहनों के लिए पहले अक्षर के रूप में टी मान्य होगा, लेकिन बाद में टी आने पर इसे व्यावसायिक माना जाएगा। क्यूटी, आरटी, एसटी, टीटी, यूटी, वीटी, डब्ल्यूटी, एक्सटी, वाईटी और जेड टी नंबर व्यावसायिक वाहनों के होंगे। क्यूएस, क्यूयू, क्यूवी, क्यूडब्ल्यू, क्यूएक्स, क्यूवाई और क्यूजेड सीरीज प्राइवेट वाहनों के लिए होगी। इस संबंध में जल्द मुख्यालय और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा।