पीरियड्स से मिल जाता है महिलाओं की इस गंभीर बीमारी का संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं से जुड़ी कुछ गंभीर बीमारियों के संकेत उनके पीरियड्स के शेड्यूल से मिल जाते हैं। ज्यादातर महिलाओं में इन दिनों गर्भाश्य के ट्यूमर और फाइब्राइड मिल रहे हैं।
यूपी के कानपुर शहर में शनिवार को सीएसजेएमयू में गर्भाशय की रसौली (फाइब्राइड या ट्यूमर) का लैप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन किया गया। यहां बिना गर्भाश्य निकाले ट्यूमर का इलाज किया गया।
यहां प्रसिद्ध सर्जन डॉ.विजोय नायक,डॉ. रेनू सिंह गहलौत, डॉ.सौरभ पाटिल और डॉ.निवेदिता सिंह ने ट्यूमर की सर्जरी की।
इन लक्षणों से पहचानें गर्भाश्य का ट्यूमर
इसी अवसर पर डॉ.रेनु सिंह गहलोत ने बताया कि पीरियड के दौरान भारी मात्रा में ब्लीडिंग,ज्यादा दिन पीरियड आना,पेट के नीचे के हिस्से में दर्द,खत्म होने के बाद भी ब्लड आना,बदबूदार डिस्चार्ज होना,पेशाब रुक-रुक कर आना,गर्भधारण में दिक्कत रसौली के लक्षण हो सकते हैं। छोटे चीरे से ऑपरेशन किया जाता है। मरीज को 12 घंटे में ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है।
सीएसजेएमयू में गर्भाशय की रसौली (फाइब्राइड या ट्यूमर) का लैप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन का लाइव प्रसारण डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन साइंस के कांफ्रेंस हाल में किया गया।
इस विधि से बिना गर्भाशय निकाले तीन महिलाओं के ट्यूमर को निकाला गया। साथ ही चार निसंतान मरीजों का डायग्नोस्टिक लैप्रो हिस्टरोस्कोपिक विधि से बच्चेदानी के विभिन्न विकारों का समाधान किया गया।