{"_id":"592934e34f1c1beb4c535a52","slug":"swine-flu-patient-died-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत, बेटी में हुई वायरस की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत, बेटी में हुई वायरस की पुष्टि
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 May 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में स्वाइन फ्लू के एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई है। हालांकि मरीज की स्वाइन फ्लू की जांच नहीं कराई गई थी, लेकिन उसकी बेटी में एच1एन1 वायरस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि 22 मई को उसके पिता की मौत स्वाइन फ्लू से हुई थी। सीमओ डॉ. जीएस वाजपेई ने बताया कि पीड़ित के घर रैपिड रिस्पॉन्स टीम भेजकर टेमीफ्लू की दवा दी गई है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया सरोजनीनगर के रहने वाले एक व्यक्ति 16 मई को दिल्ली से लौटे उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। तेज बुखार और गले में संक्रमण भी था। परिवारीजनों ने स्थानीय डॉक्टर को दिखाया। 21 मई को एसकेडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल और फिर सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहारा में 22 मई दोपहर करीब 3.39 बजे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद बेटी को भी वैसी ही तकलीफ हुई। पीजीआई में जांच कराने पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई