फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sweeper beat up an elderly patient In Balrampur Hospital

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में सफाईकर्मी ने मरीज को पीटा, पैर की हड्डी टूटने पर भर्ती है बुजुर्ग

Tue, 10 Dec 2024 08:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 08:18 AM IST
सार

लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल में सफाईकर्मी ने मरीज को पीट दिया। पैर की हड्डी टूटने पर बुजुर्ग भर्ती है। उनकी आपबीती का वीडियो भी सामने आया है।  

विज्ञापन
sweeper beat up an elderly patient In Balrampur Hospital
hospital demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल के लावारिस वार्ड में भर्ती मरीज को सफाईकर्मी ने सोमवार को पीट दिया। मरीज ने इसकी शिकायत दर्ज कराई तो निदेशक ने उसे ड्यूटी से हटा दिया। अफसरों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले चोट लगने से पैर की हड्डी टूटने पर एक बुजुर्ग को लावारिस वार्ड में भर्ती कराया गया। उनका मोतियाबिंद का भी ऑपरेशन होना है। शुगर अधिक होने से अभी ऑपरेशन नहीं किया जा रहा है। मरीज की फिजियोथेरेपी भी कराई जा रही है।

विज्ञापन

सफाईकर्मी को वार्ड ड्यूटी से हटाया

बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि किसी बात से नाराज होकर एक सफाईकर्मी ने सोमवार को उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। लोगों ने मरीज की आपबीती का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत मिलने पर सफाईकर्मी को वार्ड ड्यूटी से हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed