फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swatantra dev Singh comments on Imran masood joining Samajwadi Party.

यूपी चुनाव : स्वतंत्र देव का सपा अध्यक्ष पर हमला, बोले- जो जितना बड़ा अपराधी, वही अखिलेश के लिए समाजवादी

Thu, 13 Jan 2022 03:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Jan 2022 03:40 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इमरान मसूद के सपा में शामिल होने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोटी-बोटी काटने की धमकी देने वाले इमरान मसूद को अखिलेश यादव ने कोटि-कोटि नमन करते हुए अपना भाई जान बना लिया है।

विज्ञापन
Swatantra dev Singh comments on Imran masood joining Samajwadi Party.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो जितना बड़ा अपराधी है वही सपा अध्यक्ष अखिलेश के लिए समाजवादी है। कांग्रेस विधायक इमरान मसूद के सपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोटी-बोटी काटने की धमकी देने वाले इमरान मसूद को अखिलेश यादव ने कोटि-कोटि नमन करते हुए अपना भाई जान बना लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये वही 20 फीसदी हैं जो यूपी की बहन-बेटियों, युवाओं और किसानों के लिए घातक हैं। उन्होंने कहा कि ये नई नहीं, वही सपा है।

सपा का असली चरित्र सामने आया : धर्मेद्र प्रधान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कांग्रेस विधायक इमरान मसूद के सपा में शामिल होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इमरान को सपा में शामिल कराने से सपा का असली चरित्र सामने आ गया है।
विज्ञापन


प्रधान ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश में आतंक, गुंडाराज, दंगाराज की पर्याय बनी समाजवादी पार्टी सत्ता पाने के लिए बोटी-बोटी करने वालों का भी स्वागत कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘माफियाओं के मुखिया नहीं आ रहे हैं बाईस में, कोशिश करके देखें सत्ताईस में। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कुछ भी कर लें लेकिन प्रदेश की जनता सपा को सत्ता से दूर रखने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed