फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swami Prasad said: Akhilesh should stop the rhetoric against me

बोले स्वामी प्रसाद: मेरे खिलाफ होने वाली बयानबाजी रोकवाएं अखिलेश, या मुझे अपना रास्ता चुनने के लिए करें आजाद

Wed, 14 Feb 2024 08:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 14 Feb 2024 08:51 PM IST
सार

एक दिन पहले सपा के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव पार्टी में मेरे खिलाफ होने वाली बयानबाजी पर रोक लगाएं। 

विज्ञापन
Swami Prasad said: Akhilesh should stop the rhetoric against me
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के बाद महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के तेवर थोड़ा नरम हो गए। स्वामी प्रसाद ने कहा कि उन्होंने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। अब गेंद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पाले में है। अखिलेश के अगले निर्णय पर उनका (स्वामी प्रसाद) आगे का कदम तय होगा।स्वामी प्रसाद मौर्य ने गोमती नगर स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा कि वह लगातार पार्टी का जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछेक बड़े नेताओं के साथ-साथ छुटभैये नेता भी उनके बयान को निजी बयान बताते हुए अनाप-शनाप बोल रहे हैं। उनका इशारा सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल और विधानसभा में सपा दल के मुख्य सचेत मनोज पांडेय की तरफ था। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में जो चंद नेता उनका विरोध कर रहे हैं, उनकी हैसियत एक वोट बढ़ाने की भी नहीं है।

विज्ञापन


मुझे रास्ता चुनने दें
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश से मिलकर पूरी स्थिति से अवगत कराया। उनसे यह भी कहा, मेरे खिलाफ इस तरह की बयानबाजी पर रोक लगवाएं या फिर मुझे अपना रास्ता तय करने के लिए स्वतंत्र कर दें। उन्होंने कहा कि भगवान शिलाग्राम की पूजा-अर्चना को लेकर उनका कोई मतभेद नहीं है। वह सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करते हैं।
विज्ञापन


मेरे पास रामगोविंद चौधरी का फोन आया
स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि पूरे प्रकरण पर बात करने के लिए सपा नेता रामगोविंद चौधरी का भी उनके पास फोन आया है। उन्होंने मिलकर बात करने के लिए कहा है। यह भी बताया कि सपा की राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची पीडीए के मानकों पर खरा नहीं उतरती है, लेकिन सपा अध्यक्ष ने जो फैसला लिया, वह उचित है। तीन प्रत्याशी अनुभवी हैं। इस पर उन्हें कोई टिप्पणी नहीं करनी। यह भी बताया कि अपना दल कमेरावादी की नेता और सपा विधायक पल्लवी पटेल का भी बुधवार को उनके पास फोन आया। उन्होंने जल्द ही मुलाकात करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीए के फॉर्मूला पर ही दिए जा रहे टिकट -अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक पल्लवी पटेल के पार्टी प्रत्याशियों को वोट न देने के एलान पर मैनपुरी में मीडिया से कहा कि पीडीए के फॉर्मूला पर ही लोग सदन में भेजे जा रहे हैं। पीडीए के अधिकारियों के लिए यह लंबी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि अभी विधानसभा परिषद और उसके बाद राज्यसभा की और सीटों पर भी चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed