{"_id":"62f79ae6697735315209dd4a","slug":"swami-prasad-maurya-sends-11-crore-defamation-notice-to-noida-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद ने नोएडा कमिश्नर को भेजा साढ़े 11 करोड़ का मानहानि का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद ने नोएडा कमिश्नर को भेजा साढ़े 11 करोड़ का मानहानि का नोटिस
Sat, 13 Aug 2022 06:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Aug 2022 06:06 PM IST
सार
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा कमिश्नर को 11 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेज कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भावना के कारण उनका नाम श्रीकांत त्यागी से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह को 11 करोड़ 50 लाख 50 हजार का मानहानि का नोटिस भेजा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता के मार्फत भेजे गए नोटिस में आरोप लगाया गया है कि जानबूझकर और दुर्भावना से उनका नाम श्रीकांत त्यागी के साथ जोड़ा गया।
विज्ञापन
नोटिस में अधिवक्ता जे एस कश्यप ने कहा है कि उनके मुवक्किल विधान परिषद में सदस्य हैं और छह बार विधानसभा सदस्य रह चुके हैं। नौ अगस्त को हुई प्रेस कांफ्रेस में बिना किसी सबूत के कहा गया है कि श्रीकांत त्यागी को उन्होंने सचिवालय पास (वाहन पास) प्रदान किया था।
विज्ञापन
बिना किसी आधार के और विशुद्ध रूप से द्वेष के कारण यह आरोप लगाए जाने से मुवक्किल को लगातार मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। इस कृत्य से न सिर्फ प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाते हैं बल्कि राजनीतिक करियर को कलंकित करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सामान्य नुकसान कुल 11 करोड़ 50 लाख 50 हजार (सामान्य और विशेष मुआवजे के रूप में) का नोटिस देते हुए 15 दिन का वक्त दिया है। इसके बाद कानून के अनुसार आपराधिक और दीवानी कार्रवाई शुरू करने की बात कही गई है।