यूपी: स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने पर योगी के मंत्री का बयान, इससे कोई असर नहीं पड़ेगा, प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार
योगी सरकार के मंत्री व प्रवक्ता सिद्घार्थनाथ सिंह का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा से जाने पर पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा और प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी सरकार के प्रवक्ता और मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने से पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर बिल्कुल भी असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया है कि दलितों के लिए जितना काम भाजपा सरकार में हुआ, उतना काम सपा-बसपा की सरकारों में भी नहीं हुआ। स्वामी प्रसाद ने खुद इसके लिए योगी सरकार की तारीफ की है। यूपी चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में फिर से कमल खिलेगा।
उधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के यूपी चुनाव को लेकर दिए गए बयान पर सिद्घार्थनाथ सिंह ने कहा कि मेरे लिए यह समझना मुश्किल है कि शरद पवार यूपी के चुनाव में इतनी रुचि क्यों ले रहे हैं? देश की सभी विपक्षी पार्टियां राष्ट्रवाद की भावना को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रदेश में आ रही हैं पर इससे भाजपा मजबूत होगी।
In comparison to SP & BSP, BJP has worked more for the Dalits. Swami Prasad Maurya kept praising the Yogi govt in the last 5 years, now he is leaving the party. BJP is not going to get affected by this. Lotus will bloom in UP, no one can stop this: UP Minister Sidharth Nath Singh pic.twitter.com/iPR9N0jLNI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 12, 2022
I don't understand why Sharad Pawar is so interested in Uttar Pradesh. The entire Opposition party in the country has come together and their conspiracy is to hurt the feeling of nationalism in the state, which is going to fail: UP Minister Sidharth Nath Singh pic.twitter.com/k2S3ZCNBT2
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 12, 2022
शरद पवार ने बयान दिया था कि राकांपा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लडे़गी। शरद पवार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ चुनावी मंच भी साझा करेंगे। वे अगले हफ्ते लखनऊ जाएंगे, जहां सपा और अन्य छोटे दलों के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा होगी।
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे पर पूछे गए सवाल पर पवार ने कहा था कि जल्द ही भाजपा के 13 विधायक भी इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का माहौल बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 80 बनाम 20 फीसदी वाले बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे 20 फीसदी कौन हैं, जो उनके साथ नहीं हैं। ऐसे बयान मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देते।