UP: 'कभी चार हाथ वाला बच्चा पैदा नहीं हुआ', मां लक्ष्मी पर स्वामी प्रसाद का विवादित बयान; भड़के कांग्रेस नेता
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने माता लक्ष्मी पर विवादित बयान दिया है और कहा कि दुनिया में कहीं भी चार हाथ वाले बच्चे पैदा नहीं होते तो माता लक्ष्मी कैसे हो गईं?
विस्तार
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सोशल मीडिया साइट पर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी भी नस्ल और जाति में दो हाथ वाले बच्चे पैदा होते हैं तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो गईं। अगर आपको पूजा करनी ही है तो अपनी पत्नी की करें जो कि पूरी निष्ठा से पूरे परिवार की देखभाल करती है।
उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद के मुंह में बवासी हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध कर कहा कि उनके (स्वामी प्रसाद) बोलने पर पाबंदी लगाई जाए।
#WATCH | On SP leader Swami Prasad Maurya's statement on Sanatan Dharma, Congress leader Acharya Pramod Krishnam says, "Swami Prasad Maurya has got piles in his mouth. He needs treatment. I will ask Yogi Adityanath to put a ban on Maurya speaking." pic.twitter.com/Fna22DEdcO
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 13, 2023
स्वामी प्रसाद मौर्य ने दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी की पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है।
चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें।
जो सही मायने में देवी है क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है।
उन्होंने एक्स पर तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जिसमें वह अपनी पत्नी को हार पहनाते हुए, टीका लगाते हुए और गिफ्ट देते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में एक छोटा सा बच्चा तौलिए से उनकी पत्नी के पैर पोंछते हुए नजर आ रहा है।
दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है, चार हाथ,आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला… pic.twitter.com/CP5AjKODfq
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) November 12, 2023
स्वामी प्रसाद मौर्य इसके पहले भी रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते रहे हैं।