{"_id":"5c6b9be6bdec2205dc402818","slug":"swami-paramhans-will-put-a-symbolic-foundation-of-ram-temple-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी परमहंस ने राममंदिर के लिए किया शिलापूजन, बोले- मोदी-योगी पर भरोसा रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी परमहंस ने राममंदिर के लिए किया शिलापूजन, बोले- मोदी-योगी पर भरोसा रखें
Tue, 19 Feb 2019 11:32 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
राममंदिर के लिए शिलापूजन करते स्वामी परमहंस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर निर्माण के लिए दो बार आमरण अनशन कर चुके तपस्वी छावनी मंदिर के महंत परमहंस दास ने मंगलवार दोपहर ठीक 12 बजे अपने आश्रम पर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य राममंदिर निर्माण के लिए शिलापूजन किया। पूजित शिला को रामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला में रखे जाने की मंशा जाहिर की। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा रखें, इन्हीं के द्वारा ही भव्य राममंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन
उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मशंाति के लिए भी पूजन किया। कहा कि सरकार ने अलगाववादियों की सुरक्षा वापस लेकर सराहनीय कदम उठाया है। इनकी संपत्ति जब्त कर नागरिकता भी खत्म करनी चाहिए। धारा 370 को भी हटाकर गुलाम कश्मीर को मुक्त कर वहां शहीद जवानों के स्मृति में शहीद मंदिर बनवाने की मांग उठाई। इसके लिए स्वयं भी आर्थिक सहयोग देने की बात कही।
विज्ञापन
शिलापूजन पर विहिप ने उठाए सवाल
विश्वहिंदू परिषद ने महंत परमहंस दास द्वारा किए गए शिलापूजन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान में देश का माहौल अनुकूल नहीं है। इसलिए यह शिलापूजन या शिलादान का उचित समय नहीं है। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि राममंदिर के साथ राष्ट्रमंदिर का भी निर्माण आवश्यक है। राष्ट्ररक्षा के लिए वर्तमान में अनुष्ठान की जरूरत है न कि शिलापूजन की।
विज्ञापन