फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suvidha special train will run for mumbai

मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, जल्द चलेगी सुविधा स्पेशल ट्रेन

Thu, 02 Feb 2017 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Feb 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
suvidha special train will run for mumbai
डेमो - फोटो : demo pic
गर्मियों की छुट्टियों में मुम्बई जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए सुविधा स्पेशल ट्रेन पहली अप्रैल से शुरू की जा रही हैं। ट्रेन 02597/02598 गोरखपुर-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर सुपर फास्ट ग्रीष्मकालीन जनसाधारण साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


02597 गोरखपुर-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस सुपरफ ास्ट ट्रेन गोरखपुर पहली अप्रैल से 24 जून तक हर शनिवार को 8.25 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 1.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं 02598 मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफ ास्ट ट्रेन दो अप्रैल से 25 जून तक हर रविवार को मुंबई से दोपहर 2.20 बजे चलकर अगली दोपहर 1.25 बजे लखनऊ और शाम 6.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल प्रशासन 19715/19716 जयपुर-लखनऊ जंक्शन-जयपुर एक्सप्रेस में तीन से 28 फरवरी तक और 19709/19710 जयपुर-कामख्या-जयपुर एक्सप्रेस गाड़ियों में 4 फरवरी से एक मार्च तक अस्थाई रूप से एक-एक अतिरिक्त कोच लगाएगा। जयपुर लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में वातानुकूलित व जयपुर कामाख्या में सेकं ड एसी कम थर्ड एसी के कम्पोजिट कोच लगाए जाएंगे।

छपरा और आनंद‌व‌िहार के ‌‌ल‌िए स्पेशल ट्रेन

suvidha special train will run for mumbai
डेमो - फोटो : demo pic

छपरा और आनंद विहार के बीच ग्रीष्मकालीन जनसाधारण साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (05101/05102) 13 फेरों में चलाई जाएगी। 05101 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस ट्रेन दो अप्रैल से 25 जून तक हर रविवार को छपरा से शाम 4 बजे चलकर दूसरे रात 2.35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

वापसी में 05102 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा तीन अप्रैल से 26 जून तक  हर सोमवार को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 1.55 बजे प्रस्थान कर रात 12.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed