मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, जल्द चलेगी सुविधा स्पेशल ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
02597 गोरखपुर-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस सुपरफ ास्ट ट्रेन गोरखपुर पहली अप्रैल से 24 जून तक हर शनिवार को 8.25 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 1.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
वहीं 02598 मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफ ास्ट ट्रेन दो अप्रैल से 25 जून तक हर रविवार को मुंबई से दोपहर 2.20 बजे चलकर अगली दोपहर 1.25 बजे लखनऊ और शाम 6.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
रेल प्रशासन 19715/19716 जयपुर-लखनऊ जंक्शन-जयपुर एक्सप्रेस में तीन से 28 फरवरी तक और 19709/19710 जयपुर-कामख्या-जयपुर एक्सप्रेस गाड़ियों में 4 फरवरी से एक मार्च तक अस्थाई रूप से एक-एक अतिरिक्त कोच लगाएगा। जयपुर लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में वातानुकूलित व जयपुर कामाख्या में सेकं ड एसी कम थर्ड एसी के कम्पोजिट कोच लगाए जाएंगे।
छपरा और आनंदविहार के लिए स्पेशल ट्रेन
छपरा और आनंद विहार के बीच ग्रीष्मकालीन जनसाधारण साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (05101/05102) 13 फेरों में चलाई जाएगी। 05101 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस ट्रेन दो अप्रैल से 25 जून तक हर रविवार को छपरा से शाम 4 बजे चलकर दूसरे रात 2.35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
वापसी में 05102 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा तीन अप्रैल से 26 जून तक हर सोमवार को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 1.55 बजे प्रस्थान कर रात 12.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।