फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SUV overturned after hitting the bridge Soldier killed, fellow injured

Lucknow News: पुल से टकराकर पलटी एसयूवी, जवान की मौत, साथी घायल

Tue, 29 Aug 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 29 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
SUV overturned after hitting the bridge

Soldier killed, fellow injured
बुआ के घर जा रहा था, ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पटेरवा गांव के पास एसयूवी पुल से टकराकर पलट गई। घटना में वाहन चला रहे सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। जवान अपनी बुआ के घर जा रहा था।
पूरे चक मजरे खरौली गांव निवासी कंचन यादव (26) सेना में जवान था। उसकी तैनाती पंजाब के फरीदकोट में थी। छुट्टी लेकर वह तीन दिन पहले घर आया था। सोमवार दोपहर बाद वह अपने साथी पूरे पदुम मजरे खरौली के विजय कुमार (25) के साथ एसयूवी से रोहनिया ब्लॉक के तरैया गांव अपनी बुआ के घर जा रहा था। ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर पटेरवा गांव के पास एसयूवी अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। इस दौरान गाड़ी का टायर फट गया। गाड़ी पलटते हुए सड़क किनारे खाई में चली गई। सीट बेल्ट नहीं लगी होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसका साथी भी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला, लेकिन जवान की मौत हो चुकी थी। घायल साथी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से मातम
कंचन माता-पिता का इकलौता बेटा था। तीन वर्ष पहले सेना में भर्ती हुआ था। उसके पिता भी रिटायर्ड जवान हैं। पिछले वर्ष दिसंबर में उसकी रायबरेली शहर की रूचि के साथ शादी हुई थी। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed