फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SUV looted in broad daylight, overturned while running away

Lucknow News: दिनदहाड़े लूटी एसयूवी, भागते वक्त पलटी

Wed, 03 Apr 2024 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
SUV looted in broad daylight, overturned while running away
लखनऊ। गोमतीनगर में मिठाईवाला चौराहे के पास मंगलवार दोपहर बदमाशों ने एक बिल्डर के ड्राइवर को पीटकर फेंक दिया और एसयूवी लूटकर भाग निकले। हैनीमैन चौराहे के पास एसयूवी पलट गई। तब बदमाश एक दूधिये को पीटकर उसकी बाइक लूटकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से तफ्तीश शुरू की है। जांच में सामने आया है कि बदमाश गली गली होकर भागे हैं। ताकि उनको आसानी से ट्रेस न किया जा सके।
विज्ञापन


इंदिरानगर के तकरोही निवासी दिनेश यादव बिल्डर हैं। मिठाईवाला चौराहे के पास उनका दफ्तर है। दोपहर को बाराबंकी निवासी ड्राइवर शान बाबू उनको दफ्तर लेकर गए थे। दिनेश एसयूवी से उतरकर दफ्तर चले गए थे और शान बाबू पास में एसयूवी लगाकर बैठ गए थे। आगे के दोनों शीशे खुले थे। तभी दो बदमाश आए। एक ने उनकी गर्दन पकड़ी और दूसरे ने पैर। मारपीट कर उनको नीचे फेंक दिया और एसयूवी लूटकर भाग निकले। हैनीमैन चौराहे के पास एक गली से जब वह गुजर रहे थे तभी एसयूवी पलट गई। इसके बाद बदमाश बाहर निकले और बाइक से गुजर रहे एक दूधिये विशाल को पकड़ लिया। उनको पीटा और बाइक लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


एक बोला...मार दो गोली
शान बाबू के मुताबिक, एक बार जब एसयूवी स्टार्ट की तो उन्होंने बदमाश को लात मार दी। इससे लुटेरे भड़क गए। एक ने बोला कि इसको गोली मार दो। तब शान दहशत में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

सीसीटीवी फुटेज की मदद से तफ्तीश की जा रही है। तीन टीमें लगाई गई हैं। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
- अंशु जैन, एसीपी गोमतीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed