फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SUV gate suddenly opened, youth injured after hitting bike

Lucknow News: अचानक खोला एसयूवी का गेट, बाइक टकराने से युवक घायल

Wed, 22 Apr 2026 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
SUV gate suddenly opened, youth injured after hitting bike
लखनऊ। गोमतीनगर में आर्यन होटल के पास गलत दिशा में खड़ी एसयूवी का गेट चालक ने अचानक खोल दिया। इससे बाइक के टकराने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी तहरीर पर गोमतीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पत्रकारपुरम निवासी मनीष यादव के मुताबिक वह विवेक खंड स्थित निजी कंपनी में काम करते हैं। 11 अप्रैल की सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे। आर्यन होटल के पास खड़ी एसयूवी का चालक ने अचानक गेट खोल दिया। जब तक वह संभलते बाइक गेट से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह वहीं पर गिरकर बेहोश हो गए। एसयूवी चालक भाग निकला। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन




पैर की दो जगह से हड्डी टूटी

अस्पताल में कुछ देर बाद मनीष को होश आया। उनके पैर की हड्डी दो जगह से टूट गई थी। इलाज करवाने के बाद उन्होंने गोमतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से एसयूवी की नंबर प्लेट के जरिये चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed