{"_id":"65f610bd4e0ebfe1890b37b5","slug":"suv-falls-in-gomti-young-man-barely-escapes-life-lucknow-news-c-13-lko1027-654784-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमती में गिरी एसयूवी, बमुश्किल बची युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमती में गिरी एसयूवी, बमुश्किल बची युवक की जान
विज्ञापन
लखनऊ। झूलेलाल पार्क के पास शनिवार को ड्राइविंग सीख रखे व्यापारी के बेटे से एसयूवी अनियंत्रित होकर गोमती नदी में जा गिरी। वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर मल्लाहों ने एसयूवी में फंसे युवक को निकालकर जान बचाई। बाद में पुलिस ने क्रेन से एसयूवी को नदी से निकलवाया।
चौक के लाजपतनगर निवासी कपड़ा व्यापारी विवेक रस्तोगी के 19 वर्षीय बेटे तन्मय शनिवार दोपहर झूलेलाल पार्क के पास एसयूवी चलाना सीख रहे थे। वहां काफी बच्चे भी खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक एसयूवी रिवर्स होते हुए रेलिंग तोड़कर गोमती में गिर गई। तन्मय उसके भीतर ही फंस गए। गनीमत रही कि वहां कई मल्लाह मौजूद थे। वह तुरंत नदी में कूद गए। किसी तरह एसयूवी का दरवाजा खोलकर तन्मय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
तन्यम ने बताया कि उन्होंने रिवर्स गियर डाला था। जैसे ही एक्सीलेरेटर पर पैर रखा वैसे ही तेजी से एसयूवी बैक हुई और नदी में गिर गई। तन्मय के मुताबिक उन्होंने एसूयवी नियंत्रित करने की कोशिश की थी। हादसे के बाद उनके चेहरे पर दहशत साफ नजर आ रही थी।