{"_id":"6aee3a4a1c1f18f5050fedfe","slug":"suv-collides-with-dcm-truck-one-dead-five-injured-lucknow-news-c-13-lko1070-1999307-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डीसीएम से टकराई एसयूवी, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डीसीएम से टकराई एसयूवी, एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त एसयूवी।
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर इलाके में बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार एसयूवी आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में एसयूवी सवार हिमांशु (22) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के अनुसार, देवरिया के सलेमपुर स्थित शंकर नगर मझौली निवासी हिमांशु (22), किशोर कुमार (25), सुधीर (23), सतीश (24), हीरा (25) और अच्छे लाल (27) एसयूवी से झांसी से कानपुर एक्सप्रेसवे होते हुए देवरिया जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे सरोजनीनगर में दरोगाखेड़ा के पास एलिवेटेड एक्सप्रेसवे से उतरकर कानपुर रोड पर पहुंचे, तभी उनकी एसयूवी आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई। एसयूवी किशोर कुमार चला रहे थे। हादसे में एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग फंस गए।
एसयूवी का गेट काटकर घायलों को निकाला
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस ने फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सरोजनीनगर फायर स्टेशन से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। फायर टीम ने एसयूवी का दरवाजा काटकर चालक और उसके बगल में बैठे युवक को बाहर निकाला। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।