{"_id":"65beabc6392f95f91604d9cc","slug":"suv-collides-with-a-tree-one-bride-dies-raebareli-news-c-101-1-slko1031-110205-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पेड़ से टकराई एसयूवी, एक बराती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पेड़ से टकराई एसयूवी, एक बराती की मौत
Sun, 04 Feb 2024 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात सामने से आ रहे ट्रक को बचाने में बरातियों से भरी स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक बराती की मौत हो गई, जबकि छह लोग जख्मी हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहरेमऊ गांव निवासी इरफान की शुक्रवार को शादी थी। बरात क्षेत्र के ही चौहनियां गांव गई थी। उसके साथी बरात में शामिल होने के बाद घर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे रायबरेली-महराजगंज रोड पर महराजगंज कस्बा से कुछ दूरी पर एसजेएस स्कूल के पास सामने से ट्रक आने के कारण एसयूवी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
एसयूवी में सवार पहरेमऊ निवासी असलम (20) पुत्र मोबीन अहमद की मौत हो गई। कैथालाबाद निवासी आशीष (25) पुुुत्र राज कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार (22) पुत्र पवन कुमार, पहरेमऊ गांव निवासी राहुल (25), मो. सलीम (30) पुत्र आसिफ अली, नदीम (25) पुत्र साबिर अली, सुफियान (26) पुत्र मो. शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि एसयूवी के पेड़ से टकराने के चलते हादसा हुआ है। गाड़ी कौन चला रहा था, इस बारे मेंं पड़ताल कराई जा रही है। हादसे में क्षतिग्रस्त एसयूवी पहरेमऊ गांव के ही रहने वाले गुड्डू लाला की बताई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।