{"_id":"67d730ee6dc69b585b0379df","slug":"suspicion-deepens-on-close-ones-in-murder-of-elderly-woman-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1117453-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बुजुर्ग महिला की हत्या में करीबियों पर गहराया शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बुजुर्ग महिला की हत्या में करीबियों पर गहराया शक
Mon, 17 Mar 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की हत्या में करीबियों पर गहराया शक
लखनऊ। गोसाईंगंज के कासिमपुर बिरुहा स्थित झारखंडेश्वर मंदिर में हुई बुजुर्ग महिला महाराजा (85) की हत्या के मामले में अब तक पुलिस न तो हत्यारों को पकड़ सकी और न ही वारदात की वजह तलाश सकी है। पुलिस की शक की सुई मृतका के करीबियों पर है। रविवार को पुलिस ने उनके परिजनों से अलग-अलग बातचीत की।
डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस की टीमें छानबीन में लगी हैं। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस को करीबियों पर शक है। सूत्र बताते हैं कि रविवार होने की वजह से सर्विलांस से जुड़ी जानकारियां नहीं मिल सकीं। सोमवार को घटनास्थल के पास लगे मोबाइल टावर से सक्रिय नंबरों की सूची मिलेगी। सूत्र यह भी बताते हैं कि ऐसा लग रहा है कि संपत्ति के लालच में हत्या की गई थी। रविवार को पुलिस ने उनके बेटों व पोतों से अलग-अलग पूछताछ में की। फिलहाल अभी तक कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
यह है पूरी घटना
बुजुर्ग महाराजा का खून से लथपथ शव शुक्रवार सुबह झारखंडेश्वर मंदिर में बने उनके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला था। उनके सिर और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। महाराजा मंदिर में रहकर साफ-सफाई का काम करती थीं। उनके बेटे राम कैलाश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।