फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suspected bag found at barabanki railway station, bomb defusal squad called up

बाराबंकी : रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिस बैग, तो सेना के बम डिस्पोजल दस्ते को बुलाया

Tue, 13 Aug 2019 08:17 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 13 Aug 2019 08:17 PM IST
सार

  • दो घंटे तक मची रही अफरा तफरी, परेशान रहे यात्री
  • बैग की तलाशी में नहीं मिली कोई विस्फोटक सामग्री
  • एएसपी, सीओ समेत भारी पुलिस बल रहा मौजूद

विज्ञापन
suspected bag found at barabanki railway station, bomb defusal squad called up
जांच करता बम निरोधक दस्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। चर्चा फैल गई कि बैग में बम है इसको लेकर पूरे शहर में अफरा तफरी का माहौल रहा। इस दौरान मामले की गंभीरता को लेते हुए मौके पर सेना का बम डिस्पोजल दस्ता बुलाया गया। 
विज्ञापन


साथ ही जीआरपी, आरपीएफ समेत सिविल पुलिस के जवान भारी संख्या में तैनात कर दिए गए। हालांकि जब बम निरोधक टीम ने जांच की तो बैग से सिर्फ कपड़े व सामान निकलने से हर किसी ने राहत की सांस ली। दो घंटे तक चले इस ड्रामा के चलते स्टेशन व आस पास इलाके में अफरा तफरी का माहौल रहा। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब सात बजे रेलवे स्टेशन के बाहर एक लावारिस बैग रखा देखा गया। इस बारे में जब स्टेशन अधीक्षक वीके शुक्ला को पता लगा तो उनके द्वारा जीआरपी, आरपीएफ व एसपी आकाश तोमर को बताया गया। इसके बाद स्टेशन पर यात्रियों में चर्चा होने लगी कि बैग में बम है जिससे वहां हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे अयोध्या के युवा, राखी बंधवाकर हुए रवाना

अगामी 15 अगस्त को लेकर पहले से ही सतकर्ता बरतने वाली पुलिस भी इस मामले में तुरंत सक्रिय दिखी। मौके पर पहुंचे एएसपी आरएस गौतम, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह, कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी, आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों ने पूरे स्टेशन परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। इस दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही सेना को इस बारे में बताया गया जिसके कुछ देर बाद मौके पर सेना का बम निरोधक दस्ता पहुंच गया। 

बम निरोधक दस्ते की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद जब बैग को खोला तो उसमें साड़ी, मिठाई, नारियल व अन्य सामान निकलने से हर किसी ने राहत की सांस ली। इस दौरान पूरे स्टेशन परिसर को सेना के जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया और लोगों का आवागमन भी बंद कर दिया गया। करीब नौ बजे जब यह पता लगा कि बैग में सिर्फ कपड़े व अन्य सामान मिला है तो माहौल शांत हो सका। 

बम होने की अफवाह से परेशान रहे शहरवासी

स्टेशन पर मिले बैग में बम होने की अफवाह से शहर के हर इलाके में लोग परेशान रहे। लोग एक दूसरे से यही पूछते रहे कि स्टेशन पर कोई घटना तो नहीं हुई है। हालांकि जब पता लगा कि बम नहीं बैग में कपड़े थे तक हर किसी ने चैन की सांस ली।

अस्पतालों में नहीं हैं ट्रीटमेंट प्लांट, नदी तक पहुंच रहा एक्स-रे व पैथोलॉजी का जहरीला पानी

शहर के रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग मिली थी। जांच में बैग के अंदर कपड़े व अन्य सामान निकले। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सेना की बम निरोधक दस्ते की टीम बुलाई गई थी। जांच में पता लगा है कि सुबह के समय स्टेशन पर एक दंपती के बीच आपस में विवाद हो रहा था लगता है यह बैग वही छोड़कर चले गए है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
आरएस गौतम, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed