{"_id":"62bf38dd7f47160aac64f48d","slug":"sushil-kumar-gets-additional-charge-of-managing-director-of-upmrc","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Metro : सुशील कुमार को मिला यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार, उत्कृष्ट सेवा के लिए मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Metro : सुशील कुमार को मिला यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार, उत्कृष्ट सेवा के लिए मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार
Sat, 02 Jul 2022 12:12 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:12 AM IST
सार
सुशील कुमार (निदेशक संचालन) को यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के एमडी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। सुशिल कुमार रेल मंत्रालय से "उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार" और डीएमआरसी के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हैं।
विज्ञापन
सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुशील कुमार (निदेशक संचालन) को उत्तर प्रदेश मेट्रो के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है। उत्तर प्रदेश मेट्रो के निदेशक संचालन को आज उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सरकार द्वारा दिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले, उन्होंने महाप्रबंधक (ओ एंड एम) और मुख्य विद्युत अभियंता/एलएमआरसी के रूप में काम किया था और परियोजना की शुरुआत के बाद से ट्रेनों और सिग्नलिंग के परियोजना प्रबंधन में शामिल थे।
विज्ञापन
उन्होंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए निदेशक-विद्युत और अतिरिक्त महाप्रबंधक के रूप में रेल मंत्रालय में भी कार्य किया है। वह रेल मंत्रालय से "उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार" और डीएमआरसी के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हैं। उन्होंने आईआईटी रुड़की से स्नातक और आईआईटी दिल्ली से स्नातकोत्तर किया है।
विज्ञापन