फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Surya Namaskar strengthens the muscles

Lucknow News: सूर्य नमस्कार से मजबूत होती हैं मांसपेशियां

Sun, 01 Dec 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar strengthens the muscles
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग की ओर से नवीन परिसर के विश्वकर्मा सभागार में ‘योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का मांसपेशियों पर प्रभाव’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भातखंडे विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि योग और संगीत का गहरा संबंध है। योग के विभिन्न आसनों और प्राणायामों के अभ्यास से शरीर की मांसपेशियों में लचीलापन आता है। मांसपेशियां मजबूत होती हैं। डॉ. अमरजीत ने कहा कि सूर्य नमस्कार हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है।
विज्ञापन


प्रो. आरजी सिंह ने बताया कि धनुरासन, भुजंगासन तथा प्राणायाम के अभ्यास से पेट और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इनमें रक्त संचार अच्छे से होता है। शरीर के सौंदर्य के लिए मांसपेशियों का स्वस्थ रहना आवश्यक है। प्रो. बलवंत सिंह, प्रो. अशोक कुमार सोनकर आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed