फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Survey of madrasas started in UP, but teams have not yet been formed in many places, report has to be sent by

यूपी में मदरसों का सर्वे शुरू : पर कई जगह अभी नहीं बनी टीमें, 25 अक्तूबर तक भेजनी है रिपोर्ट

Tue, 13 Sep 2022 12:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Sep 2022 12:59 PM IST
सार

प्रदेश भर में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू किया गया है। यह मदरसों में होने वाली फंडिंग पर फोकस रहेगा। हालांकि इसके अतिरिक्त 10 अन्य बिंदुओं पर भी सर्वे होगा। इसके लिए सभी जिलों में 10 सितंबर तक टीम बनाकर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Survey of madrasas started in UP, but teams have not yet been formed in many places, report has to be sent by
Madrasa

विस्तार

गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू हो चुका है लेकिन कई जिलों में अभी तक इसके लिए टीमों का गठन नहीं हो पाया है। उधर शासन ने कहा है कि हर सूरत में यह सर्वे समय से पूरा किया जाए।

विज्ञापन


प्रदेश भर में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू किया गया है। यह मदरसों में होने वाली फंडिंग पर फोकस रहेगा। हालांकि इसके अतिरिक्त 10 अन्य बिंदुओं पर भी सर्वे होगा। इसके लिए सभी जिलों में 10 सितंबर तक टीम बनाकर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। ज्यादातर जिलों में सर्वे शुरू हो चुका है पर अब भी कई जिले ऐसे हैं जहां सोमवार तक भी टीमों का गठन नहीं हो पाया। वहीं कई जगह टीमों को इस सर्वे के दौरान परेशानी की भी सूचना आ रही है। गौरतलब है कि 15 अक्तूबर तक सर्वे पूरा करना है जबकि 25 अक्तूबर तक जिलाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट शासन को भेजनी है। 
विज्ञापन


मदरसों का सर्वे उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश 
मदरसा शिक्षा परिषद के सदस्य कमर अली ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे वहां शिक्षा ले रहे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश है। सरकार सर्वेक्षण कराकर शिक्षा की गुणवत्ता, भोजन, जल, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब आदि की वास्तविक स्थिति जानना चाहती है, ताकि मदरसों को बेहतर बनाया जा सके। सरकार मुसलमानों की हितैषी है और उनका शैक्षिक स्तर उठाना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर हो रहा है सर्वे
गैर मान्यता प्राप्त मदरसे का नाम।
गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के संचालन करने वाली संस्था कौन है।
मदरसे की स्थापना की तारीख क्या है।
उसका स्टेटस यानी निजी या किराए के घर में चल रहा है।
मदरसे में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था है। 
भवन, पानी, फर्नीचर, बिजली और शौचालय के क्या इंतजाम हैं।
विद्यार्थियों और शिक्षकों की संख्या कितनी है।
वहां पढ़ाया जाने वाला पाठ्यक्रम क्या है।
मदरसे की आय का स्रोत क्या है।
अगर छात्र अन्य जगह भी नामांकित हैं तो उसकी जानकारी।
अगर सरकारी समूह या संस्था से मदरसों की संबद्धता है, तो उसका विवरण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed