{"_id":"60ba3a2c8ebc3e18515feb0c","slug":"suresh-khanna-will-be-the-next-chief-minister-of-up-post-viral-on-social-media-minister-denied","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम बनने की अटकल को सुरेश खन्ना ने बताया घटिया शरारत, ट्वीट कर साफ की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम बनने की अटकल को सुरेश खन्ना ने बताया घटिया शरारत, ट्वीट कर साफ की स्थिति
Fri, 04 Jun 2021 10:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:08 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने के पोस्ट वायरल हो गए हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा बाद सुरेश खन्ना ने इसका खंडन किया है।
विज्ञापन
यूपी संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सोशल मीडिया में योगी आदित्यनाथ को हटाकर कद्दावर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों को सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर खारिज कर दिया है। मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इसे अफवाह करार देते हुए घटिया शरारत बताया।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में सियासी माहौल गर्माया हुआ है। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाकर केंद्रीय राजनीति में भेजे जाने की चर्चाएं तेज हो रहीं थीं।
विज्ञापन
इस बीच सोशल मीडिया में प्रदेश में भाजपा कद्दावर नेता और वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के मुख्यमंत्री पद के दावेदारी की अटकलें लगाई जाने लगीं थीं। यह तक कहा जाने लगा कि दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से सुरेश कुमार खन्ना की मुलाकात हो चुकी है।
विज्ञापन
उनके नाम की घोषणा जल्द हो जाएगी। अफवाहों के बीच सुरेश कुमार खन्ना ने ट्वीट कर स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मेरे नाम को लेकर जो प्रचार किया जा रहा है, ये बहुत ही घटिया शरारत है, इसको तत्काल बंद किया जाए।
मेरा नाम लेकर जो प्रचार किया जा रहा है, ये बहुत ही घटिया शरारत है, इसको तत्काल बंद किया जाये। https://t.co/EoMLdsk0Rq
— सुरेश कुमार खन्ना (@SureshKKhanna) June 4, 2021
शाहजहांपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि भाजपा देश की सबसे अनुशासित पार्टी है। कुछ समर्थक अति उत्साह में तो विरोधी राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी हरकत कर देते हैं। देश में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।