फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suresh khanna said in vidhan sabha that bjp is in favor of reservation

विधानसभा में बोले सुरेश खन्ना-'भाजपा आरक्षण की पक्षधर'

Thu, 30 Aug 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Aug 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
suresh khanna said in vidhan sabha that bjp is in favor of reservation
यूपी के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala

विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त करने की साजिश का आरोप लगाते हुए सपा व बसपा के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को विधानसभा से बहिर्गमन किया। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यदि आरक्षण के शासनादेश का कहीं उल्लंघन हुआ है तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिये विश्वविद्यालयों में भर्ती का रोस्टर बदलकर अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के आरक्षण पाने के संवैधानिक अधिकार पर कुठाराघात का आरोप लगाया। कहा कि शिक्षक भर्ती में विवि के बजाय विभागवार रोस्टर बनाए जाने के बाद कई विवि में भर्तियां हुई हैं।
विज्ञापन


इनमें एससी-एसटी व ओबीसी का आरक्षण कोटा 50 फीसदी से घटकर 5 फीसदी तक रह गया। भाजपा आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है। उन्होंने भर्तियां निरस्त करने और इस विषय पर सदन में चर्चा कराने की मांग की। बसपा के लालजी वर्मा ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, आरक्षण को रद्दी की टोकरी में डालने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद आरक्षण का शासनादेश 19 फरवरी 2016 को जारी किया गया था। उस समय सपा की सरकार थी। हम आरक्षण को न कम करने जा रहे हैं और न ही खत्म करने जा रहा है। आरक्षण विरोधी बताकर केवल भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता है। भाजपा आरक्षण की पक्षधर है। सरकार से जवाब से असंतुष्ट होकर सपा, बसपा के सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed