फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suresh Khanna nominated BJP candidate Zafar Islam, could not reach Islam

बीजेपी प्रत्याशी जफर इस्लाम का सुरेश खन्ना ने किया नामांकन, 77 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं जफर इस्लाम

Sat, 29 Aug 2020 03:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 29 Aug 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Suresh Khanna nominated BJP candidate Zafar Islam, could not reach Islam
बीजेपी प्रत्याशी जफर इस्लाम का सुरेश खन्ना ने किया नामांकन - फोटो : amar ujala
राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सैयद जफर इस्लाम की ओर से शनिवार को नामांकन दाखिल किया गया। उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। सपा के राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के निधन से खाली हुई सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम को उम्मीदवार बनाया है। कोरोना संक्रमित होने के कारण जफर इस्लाम नामांकन दाखिल करने नहीं आ सके। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में प्रमुख पार्टी पदाधिकारी और प्रदेश सरकार के मंत्री नामांकन दाखिल करने विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में पहुंचे।
विज्ञापन


प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रस्तावक के रूप में जफर इस्लाम की ओर से निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे के समक्ष दो प्रतियों में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक उपस्थित थे।
विज्ञापन

उपचुनाव में एक सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। दो सितंबर को नामांकन पत्रों जांच की जाएगी। उम्मीदवार 4 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 11 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



77 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं जफर इस्लाम
राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार जफर इस्लाम 77 करोड़ 13 लाख 53 हजार 953 रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 44 करोड़ 26 लाख की चल और 32 करोड़ 86 लाख की अचल संपत्ति है। 52 वर्षीय जफर के खिलाफ कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है। जफर के पास 26 करोड़ 88 लाख 87 हजार 158 रुपये, उनकी पत्नी के पास 16 करोड़ 87 लाख 91 हजार 795 रुपये और आश्रित बेटे के नाम 50 लाख 20 हजार रुपये की चल संपत्ति है। जफर के पास 31 करोड़ 18 लाख 47 हजार और उनकी पत्नी के पास एक करोड़ 68 लाख 8 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। जफर इस्लाम के पास तीन लग्जरी कारें हैं, वहीं उनकी पत्नी के पास एक किलो सोना के जेवरात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed