फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Supreme court decision on Ayodhya will be registered in history says Deputy CM of Uttar Pradesh.

इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

Sat, 02 Nov 2019 01:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Nov 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Supreme court decision on Ayodhya will be registered in history says Deputy CM of Uttar Pradesh.
कार्यक्रम में संबोधन प्रस्तुत करते डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala

नैमिषारण्य में चल रही श्रीमद् भागवत पारायण महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे।

विज्ञापन


यहां पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी को बेसब्री से इंतजार है। हम सबके लिए न्यायालय मंदिर के समान है। सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले पर जो भी निर्णय दे उसे सभी को खुले मन से स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा पहले से ही तय है कि जो भी फैसला आएगा उसका स्वागत किया जाएगा। यह फैसला निश्चित रूप से इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।

वहीं, सपाइयों के अयोध्या में सौहार्द बनाए रखने की अपील पर चुटकी लेते उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था को लेकर कहीं कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि उप्र सरकार जल्द ही नैमिषारण्य विकास प्राधिकरण का गठन करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैमिषारण्य का विकास सरकार की प्राथमिकता है। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने डीएम व शिक्षा अफसरों संग बैठक में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लिया साथ ही नकल विहीन परीक्षाएं कराने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता के लिए कक्ष में वॉयस रिकार्डिंग वाले सीसी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed