फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   supreme court appoint new lokayukta of up

ईमानदार छवि के हैं यूपी के नए लोकायुक्त जस्टिस संजय मिश्रा

Fri, 29 Jan 2016 06:45 AM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 06:45 AM IST
विज्ञापन
supreme court appoint new lokayukta of up

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश के नए लोकायुक्त को नियुक्त कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस संजय मिश्रा को यूपी का नया लोकायुक्त नियुक्त किया है। जस्टिस संजय मिश्रा भी हाइकोर्ट के रिटायर्ड जज हैं।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने संजय मिश्रा को नया लोकायुक्त बनाने के साथ ही लोकायुक्त के लिए पूर्व में दिए गए जस्टिस वीरेन्द्र सिंह का नाम वापस ले लिया है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेश के नए लोकायुक्त के चयन के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। नाईक ने जारी एक बयान में कहा है कि ‘मैंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हमेशा सम्मान किया है। उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्तिगण राजन गोगोई तथा पीसी पन्त की खण्डपीठ द्वारा आज न्यायमूर्ति संजय मिश्रा को उत्तर प्रदेश का लोकायुक्त नियुक्त किये जाने के लिये पारित किये गये आदेश का मैं सम्मान करता हूं’।
विज्ञापन


बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर उत्तर प्रदेश सरकार पर लोकायुक्त के लिए सेवानिवृत्त जज वीरेंद्र सिंह का नाम गलत तरीके से अदालत के सामने रखने का आरोप लगाया गया था। याचिका में आरोप लगाया गया था कि इस मामले में अदालत को गुमराह किया गया है। ये याचिका सच्चिनानंद गुप्ता ने दायर की थी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोकायुक्त के लिए प्रस्तावित पांच नामों की सूची पर गौर करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनमें से एक वीरेंद्र सिंह को लोकायुक्त नियुक्त करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें, लोकायुक्त के बारे में

supreme court appoint new lokayukta of up

सुप्रीम कोर्ट यूपी के नए लोकायुक्त बनाए गए जस्टिस संजय मिश्रा मूल रूप से इलाहाबाद के निवासी हैं। इनका जन्म 19 नवंबर 1952 में हुआ। ये काफी साफ-सुथरी छवि के हैं। इन्होंने अपना करियर दिसंबर 1977 में शुरू किया था।

18 अगस्त 2005 को जस्टिस संजय मिश्रा पूर्णकालिक जज बने थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 सितंबर 2004 को इनकी नियुक्ति हुई। यहां 18 नवंबर 2014 तक इन्होंने अपनी सेवाएं दी। नवंबर 2014 में वह हाईकोर्ट से रिटायर हुए।

जस्टिस संजय मिश्रा बलरामपुर में एडमिनिस्ट्रेटिव जज भी रह चुके हैं। यूपी सरकार की तरफ से दिए गए पैनल में भी जस्टिस संजय मिश्रा का नाम था। लेकिन, सरकार ने जस्टिस वीरेंद्र सिंह का नाम प्रस्तावित किया था।

इस वजह से जस्टिस वीरेन्द्र सिंह के नाम पर हुई थी आपत्ति

supreme court appoint new lokayukta of up

इस याचिका में मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया था कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने लोकायुक्त के लिए जस्टिस वीरेंद्र सिंह के नाम पर आपत्ति जताई थी क्योंकि जस्टिस सिंह एक कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार हैं और समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष केबेटे हैं। याचिका में कहा गया है कि लोकायुक्त पद पर जस्टिस सिंह की नियुक्ति पर रोक लगाई जाए।

साथ ही याचिका में गुहार की गई थी कि राज्य सरकार केउन अथॉरिटी व अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करनी चाहिए जिन्होंने शीर्ष अदालत को गुमराह करने की कोशिश की है।

गौरतलब है कि महेंद्र कुमार जैन की याचिका पर ही सुप्रीम कोर्ट ने गत 16 तारीख को सेवानिवृत्त जज वीरेंद्र सिंह को लोकायुक्त नियुक्त कर दिया था। अदालती आदेशों की

लगातार हो रही अनदेखी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए यह आदेश पारित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed