{"_id":"5ff4cf947bf6ef1431337b06","slug":"superintendent-and-jailor-convicted-in-placing-banner-of-asaram-bapu-in-shahjahanpur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर जेल में आसाराम बापू का बैनर लगाने में अधीक्षक व जेलर दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर जेल में आसाराम बापू का बैनर लगाने में अधीक्षक व जेलर दोषी
Wed, 06 Jan 2021 02:14 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
आसाराम
- फोटो : self
शाहजहांपुर जेल में 21 दिसंबर को एक संस्था के समारोह में आसाराम बापू का बैनर लगाकर कंबल बांटने के मामले में जेल अधीक्षक, जेलर और चार जेलकर्मी दोषी पाए गए हैं। इनमें एक जेलकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और अन्य तीन के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर डीजी कारागार आनंद कुमार ने इस मामले के जांच रेंज डीआईजी आरएन पांडेय को सौंपी थी।
विज्ञापन