फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sunni Waqf Board to announce trust within a week Ayodhya news

अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए होली बाद होगा ट्रस्ट के गठन का एलान

Thu, 05 Mar 2020 09:18 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 05 Mar 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Sunni Waqf Board to announce trust within a week Ayodhya news
सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट के गठन का एलान होली बाद किया जाएगा। यह जानकारी सुन्नी वक्फ बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई बैठक के बाद चेयरमैन जुफर फारूकी ने दी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, बैठक में वक्फ संपत्तियों के विवाद संबंधी रूटीन के मामलों को निपटाया गया है।

विज्ञापन


जबकि बैठक में ट्रस्ट के गठन का एलान और वक्फ बोर्ड के अभिलेखों से बाबरी मस्जिद का नाम हटाने के संबंध में फैसला लिए जाने की उम्मीद थी। दरअसल वक्फ बोर्ड को बाबरी मस्जिद का नाम अपने दस्तावेज से हटाने के बाद सुप्रीम कोर्ट व सरकार को सूचित करना है। लेकिन इन दोनों पर विचार नहीं किया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुपालन में अयोध्या के रौनाही में पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद, इंडो-इस्लामिक रिसर्च सेंटर, चैरिटेबिल अस्पताल और पब्लिक लाइब्र्रेरी का  निर्माण होना है। सूत्रों के मुताबिक सुन्नी वक्फ बोर्ड ने इनके निर्माण के लिए ट्रस्ट की रूपरेखा तैयार कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed