फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sunil bansal holds big responsibilities in up

यूपी: भाजपा का मिशन 2017 भी पूरा करेगा संघ

Sat, 14 Jun 2014 08:52 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Jun 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
sunil bansal holds big responsibilities in up

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सुनील बंसल को भाजपा का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त संघ ने मिशन यूपी को और आगे बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


यह फैसला दिल्ली में संगठन मंत्रियों की बैठक में शुक्रवार को हुआ। बंसल को राकेश जैन की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि यह फैसला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इच्छा पर हुआ है।
विज्ञापन


बंसल को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी दिलाकर संघ ने साफ कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में मिली भारी सफलता से वह निश्चिंत नहीं है। उसकी नजर अभी उत्तर प्रदेश पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी इफेक्ट का लाभ लेने की कोशिश्‍ा

sunil bansal holds big responsibilities in up

संघ यूपी की विषम स्थितियों को समझ रहा है। इसीलिए केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद अब जनता से मिले समर्थन को संगठन की स्थायी शक्ति में बदलना चाहता है।

वह चाहता है कि मोदी इफेक्ट का लाभ उठाकर उत्तर प्रदेश में पकड़ व पहुंच ऐसी मजबूत बना ली जाए, जिससे यहां भी सत्ता में पहुंचने की राह आसान हो जाए।

इसीलिए प्रदेश विधानसभा के चुनाव होने में भले ही अभी लगभग तीन साल बचे हों, पर उसने बंसल की नियुक्ति के साथ इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

रह चुके हैं अमित शाह के सहयोगी

sunil bansal holds big responsibilities in up

सुनील बंसल को लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में अमित शाह के सहयोगी के रूप में लाया गया था। तभी ऐसे संकेत मिलने लगे थे कि बंसल के जरिये संघ यूपी में मिशन मोदी को आगे बढ़ाएगा।

बंसल ने न सिर्फ पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर रुककर पूरी व्यवस्था संभाली थी, बल्कि जिलों के चुनाव प्रबंधन पर भी सफलतापूर्वक नजर रखी थी।

पहली कसौटी पर खरा उतरने के बाद संघ ने उन्हें महामंत्री संगठन बनाकर परोक्ष रूप से भाजपा संगठन की पूरी बागडोर सौंप दी है। इसी के साथ यह भी साफ कर दिया है कि वह सूबे में भाजपा की स्थिति से बहुत संतुष्ट नहीं है।

इसीलिए उसने विद्यार्थी परिषद में कुशल संगठनकर्ता के रूप में उभरे और अमित शाह के सहयोगी के रूप में सफलतापूर्वक चुनावी प्रबंधन संभाल चुके बंसल के जरिये संगठन को कसने और चाल-ढाल बदलने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed