फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suna Hai Kya: Brigade of Young India officers is worried about getting a better posting

Suna Hai Kya: बढ़िया तैनाती के लिए परेशान यंग इंडिया अफसरों की ब्रिगेड, इश्कबाज डॉक्टर पर मेहरबानी की चर्चा

Wed, 06 May 2026 10:09 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 06 May 2026 10:09 AM IST
सार

यूपी में बढ़िया पोस्टिंग के लिए यंग इंडिया के अफसर इंतजार कर रहे हैं और अपनी तरफ से पूरा जोर भी लगा रहे हैं। तीन युवा अफसर वेस्ट यूपी जाने का जुगाड़ कर रहे हैं। पढ़ें ये कानाफूसी:

विज्ञापन
Suna Hai Kya: Brigade of Young India officers is worried about getting a better posting
- फोटो : AI image

विस्तार

यूपी में बढ़िया पोस्टिंग के लिए यंग इंडिया के अफसर इंतजार कर रहे हैं और अपनी तरफ से पूरा जोर भी लगा रहे हैं। तीन युवा अफसर वेस्ट यूपी जाने का जुगाड़ कर रहे हैं। वहीं, एक इश्कबाज डॉक्टर पर मेहरबानी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। एक विश्वविद्यालय में मुखिया की तैनाती चर्चा का विषय बनी है। पढ़ें ये कानाफूसी: 

विज्ञापन


मेरा नंबर कब आएगा
जैसे-जैसे सूची पर सूची निकलती जा रही हैं, अफसरों की धड़कनें भी बढ़ती जा रही हैं। खासतौर पर यंग इंडिया ब्रिगेड वाले नौकरशाह ज्यादा तनाव में हैं। बढ़िया तैनाती वाले तीन युवा अफसर फिर से वेस्ट यूपी जाने का जुगाड़ तलाश रहे हैं। वहीं, दो महिला अफसरों की निगाहें विकास प्राधिकरणों में जमी हैं। पीछे से उनकी पैरवी भी तगड़े से की जा रही है। इनमें से एक प्राधिकरण पर तो कई अन्य अफसर भी नजरें जमाए हैं कि शायद उनकी किस्मत का पिटारा भी खुल जाए।
विज्ञापन


इश्कबाज डॉक्टर पर मेहरबानी
प्रदेश में इन दिनों इश्कबाज डॉक्टर सुर्खियों में है। उसके खिलाफ एक के बाद एक शिकायतें आई हैं। शिकायतों को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल भेज दिया गया है लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विभागीय अफसर मेहरबान हैं। ऐसे में इश्कबाजी से कहीं ज्यादा उनके मैनेजमेंट की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब देखना यह है कि डॉक्टर का प्रबंधन कितना कारगर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफाफे खुलने का इंतजार
प्रदेश के एक पुराने विश्वविद्यालय में हाल के दिनों में शिक्षकों से लेकर निदेशक तक के कई पदों पर ताबड़तोड़ इंटरव्यू आयोजित किए गए। उम्मीदवारों को आस थी कि इंटरव्यू के बाद उन्हें जल्द परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि, उनका इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। पूछने पर पता चला कि अभी उन्हें एक पखवाड़े इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि विश्वविद्यालय के मुखिया का कार्यकाल आखिरी चरण में है। ऐसे में जब तक मुखिया की तैनाती नहीं हो जाती है, तब तक इसके लिए उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, उनकी उम्मीद टूटी नहीं है।

आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed