{"_id":"649819974557b047670907b5","slug":"summer-vacations-increased-in-government-schools-till-2-july-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी के सरकारी स्कूलों में फिर बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टी, जानें- कब खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी के सरकारी स्कूलों में फिर बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टी, जानें- कब खुलेंगे स्कूल
Sun, 25 Jun 2023 07:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Jun 2023 07:49 PM IST
सार
यूपी के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी छह दिनों के लिए और बढ़ा दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी दो जुलाई तक बढ़ा दी गई है। सभी स्कूल तीन जुलाई से खुलेंगे। पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 26 जून तक थी। अब इसे छह दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में मान्य होगा।
ये भी पढ़ें - राममंदिर के लिए विदेशी भक्त भी कर सकेंगे दान, अभी दान पात्र से ही हर महीने मिल रहे 60-70 लाख रुपये
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दिन और रात के लिए अलग-अलग बिजली दर: उपभोक्ता परिषद बोली- ये तुगलकी फैसला, देशव्यापी संघर्ष की तैयारी
विज्ञापन
सबसे पहले बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 15 जून तक तय की गई थी जिसे फिर बढ़ाकर 26 जून तक कर दिया गया था। अब यह अवधि 2 जुलाई तक कर दी गई है। 3 जुलाई को सभी स्कूल खुलेंगे।
परिषद ने स्कूलों के खुलने से पहले पर्याप्त साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।