{"_id":"6838c8af09989727260facc4","slug":"summer-carnival-organized-in-up-darshan-park-from-today-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1227202-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूपी दर्शन पार्क में समर कार्निवाल का आयोजन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूपी दर्शन पार्क में समर कार्निवाल का आयोजन आज से
Fri, 30 May 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 30 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
गोमती नगर अप दर्शन पार्क की ओर से समर कार्निवल को लेकर प्रेस वार्ता करते विनोद कुमार सिंह नरें
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में 30 मई से 24 जून तक समर कार्निवल लगेगा। कार्निवाल में हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास देखने को मिलेगा। यहां यूपी की संस्कृति और विरासत से जुड़े 16 प्रसिद्ध स्मारकों के मिनिएचर मॉडल्स की अनोखी प्रदर्शनी भी लगाई गई है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को आयोजन करने वाली निजी संस्था जेटेक और प्रगति इवेंट के प्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता में दी।
संस्था के प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कार्निवाल में बच्चों व परिवारों के लिए झूले, खरीदारी के लिए बाजार और खाने के शौकीनों के लिए चाट, गोलगप्पे, मोमो जैसे स्टॉल लगाए गए हैं। हर शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नृत्य, संगीत, मुशायरे और कवि सम्मेलन शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों में भोजपुरी, राजस्थानी, अवधी और पंजाबी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। आयोजन सुबह 11 से रात 11 बजे तक होंगे लेकिन टिकट 10 बजे रात तक ही बिकेंगे।
कार्निवाल के चक्कर में बढ़ गया 50 रुपये शुल्क कार्निवाल के चलते पार्क में प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया गया है। सामान्य दिनों में जहां 12 वर्ष से अधिक उम्र और 60 वर्ष तक के लोगों से 100 रुपये शुल्क लिया जाता था, अब उन्हें 150 रुपये चुकाने होंगे। इसी प्रकार, पहले 50 रुपये देने वाले (60 वर्ष से अधिक व 3 वर्ष से बड़े बच्चे) अब 100 रुपये में प्रवेश पाएंगे। तीन साल से छोटे बच्चों का प्रवेश पूर्व की भांति निःशुल्क रहेगा।