{"_id":"67d97c1791775a30b904d142","slug":"sultanpur-woman-testifies-against-home-minister-amit-shah-debate-to-be-held-on-march-29-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ महिला ने दी गवाही, 29 मार्च को होगी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ महिला ने दी गवाही, 29 मार्च को होगी बहस
Tue, 18 Mar 2025 08:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Mar 2025 08:20 PM IST
सार
गृहमंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर संसद में दिए गए बयान पर सुल्तानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में महिला की गवाही पूरी हो गई है। मामले में 29 मार्च को बहस होगी।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @amitshah
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दायर मुकदमे में मंगलवार को महिला ने गवाही दी। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने गवाही पूरी होने के बाद बहस के लिए 29 मार्च की तिथि तय की है।
विज्ञापन
धम्मौर थाने के बनकेपुर सरैया गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राम खेलावन ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ बीते दिनों कोर्ट में मुकदमा (परिवाद) दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि गृहमंत्री अमित शाह ने 17 दिसंबर 2024 को संसद में डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे उनकी भावनाएं आहत हुई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को कोतवाली देहात थाने के बरसड़ा गांव निवासी कंचनलता ने गृहमंत्री के खिलाफ गवाही दी। परिवादी के अधिवक्ता ने कहा कि उन्हें मामले में अब गवाही नहीं देनी है। कोर्ट ने बहस के लिए 29 मार्च की तिथि तय की है।
विज्ञापन