{"_id":"6805d91f5a8e200fc409cd11","slug":"sultanpur-the-roof-caught-fire-due-to-a-spark-from-the-transformer-a-two-year-old-girl-died-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से लगी छप्पर में आग, दो साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से लगी छप्पर में आग, दो साल की बच्ची की मौत
Mon, 21 Apr 2025 11:05 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:05 AM IST
सार
सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में छप्पर में लगी आग में एक दो साल की बच्ची की जलकर मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
आग में बच्ची की जलकर मौत हो गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे लाला मजरे सोनबरसा गांव निवासी हरीश वर्मा के छप्परनुमा मकान में रविवार की रात करीब 12:00 बजे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से आग लग गई। जिसमें हरीश की दो साल की बेटी पूनम की जलकर मौत हो गई जबकि पत्नी गीता (35) गंभीर रूप से झुलस गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घर के पास ही बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है। आशंका है कि उसी की चिंगारी से घर में आग लगी और जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में उस समय हरीश की पत्नी गीता अपने बेटे 11 वर्षीय मनीष, छह वर्षीय सुजीत और दो साल की बेटी पूनम के साथ घर में सो रही थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामजीलाल सुमन के जरिये दलितों में पैठ बढ़ाएगी सपा, धार्मिक के बजाय जातीय ध्रुवीकरण को मिल रहा बल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश में सड़कों के किनारे लगेंगे आम, जामुन, इमली और बेल के 7 करोड़ पौधे, वन विभाग चिह्नित कर रहा जमीन
आग की जानकारी पर और सभी लोग तो भागकर बाहर निकल गए लेकिन अंदर सो रही बच्ची आग के बीच में फंस गई जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह तहसीलदार गुलाब सिंह व थानाध्यक्ष बल्दीराय नारदमुनि सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।