{"_id":"673b16ce5601f8db1b0e718f","slug":"sultanpur-teenager-dies-due-to-collapse-of-dilapidated-room-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: जर्जर कोठरी ढहने से नीचे दबकर किशोर की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: जर्जर कोठरी ढहने से नीचे दबकर किशोर की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल
Mon, 18 Nov 2024 04:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Nov 2024 04:41 PM IST
सार
सुल्तानपुर के बंधुआकला में एक जर्जर कोठरी ढहने से मलबे के नीचे दबकर एक किशोर की मौत हो गई। हादसे से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जर्जर कोठरी ढही।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर के बंधुआकला के कैथन का टोला में सोमवार दोपहर जर्जर कोठरी के मलबे में दबकर अमन (14), मनोज (22), मुन्नू (40) और आर्यांश (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां उपचार के दौरान अमन की मौत हो गई।
विज्ञापन
अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। गांव में धनराजी का जर्जर कोठरी गिराई जा रही थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहीं खड़े होकर कोठरी गिराए जाने का नजारा देख रहे थे। दोपहर करीब दो बजे हादसा हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मलबे से सभी को बाहर निकाला और सीधे ट्रामा सेंटर लेकर गए। अमन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
धनराजी पत्नी स्व0 भभूति राज को मुख्यमंत्री आवास का आवंटन हुआ था। आवास का निर्माण करने के लिए धनराजी अपना पुराना घर तुड़वा रही थी। हादसे में कोई भी मजदूर घायल नहीं हुआ है अगल-बगल के परिवारों के लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही बंधुआ कला थाना इंचार्ज विजय कुमार सिंह ग्राम प्रधान महताब आलम आदि लोग मौके पर पहुंचे। मृत बालक अमन भी पड़ोसी का लड़का था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन