फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: Speeding uncontrolled jeep collided with a pile of bricks, two people including the driver died

Sultanpur: ईंट के ढेर से टकराई तेज रफ्तार अनियंत्रित जीप, चालक सहित दो की मौत, झपकी आने से हुआ हादसा

Sat, 07 Jun 2025 10:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Jun 2025 10:52 AM IST
सार

सुल्तानपुर के धनपतगंज के पीरो सरैया गांव में एक अनियंत्रित जीप सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा गई। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Sultanpur: Speeding uncontrolled jeep collided with a pile of bricks, two people including the driver died
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज के पीरो सरैया गांव में शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित जीप सड़क के किनारे रखी ईंट के ढेर से टकरा गई। दुर्घटना में जीप चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। शुक्रवार रात एक जीप सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या जा रही थी।

विज्ञापन


धनपतगंज के कूरेभार- हलियापुर मार्ग पर पीरो सरैया गांव के पास जीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा गई। दुर्घटना में जीप पर सवार अरविंद कुमार (29) निवासी नेवादा, कुमारगंज जिला अयोध्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नेवादा गांव के ही जीप चालक शुभम कुमार (30), नरेंद्र भादा गांव निवासी रवि कुमार (16) व राजेंद्र प्रसाद (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया। जहां शुभम कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। धनपतगंज थाने के इंस्पेक्टर प्रवीण यादव ने बताया कि जीप चालक को नींद आने से दुर्घटना हो गई। सभी सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से लौटे थे। जीप को सुरक्षित स्थान पर रखवाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed