फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur robbery case: Main accused surrenders in court.

सुल्तानपुर डकैती कांड: आरोपी पहले ही कोर्ट में हो गया हाजिर, पुलिस को चकमा देकर किया सरेंडर

Sat, 31 Aug 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 31 Aug 2024 12:08 AM IST
सार

ठठेरी बाजार में बुधवार दोपहर सराफा व्यवसायी भरत सोनी के साथ डकैती की घटना हुई थी। पांच नकाबपोश डकैतों ने तीन लाख की नकदी व एक करोड़ कीमत के जेवरात लूट लिए थे।

विज्ञापन
Sultanpur robbery case: Main accused surrenders in court.
लूट का सीसीटीवी वीडियो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले में सराफा व्यवसायी की दुकान पर हुई डकैती के मामले का आरोपी विपिन सिंह पुलिस को चकमा देकर बृहस्पतिवार को ही दीवानी कचहरी स्थित गैंगेस्टर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वर्ष 2008 में दर्ज गैंगेस्टर अधिनियम के मामले में वारंट होने पर उसने अदालत में आत्मसमर्पण किया। शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे सुल्तानपुर जिले की पुलिस ने जिला कारागार पहुंचकर अधिकारियों से विपिन सिंह के बारे में जानकारी ली। एक घंटे पूछताछ के बाद पुलिस टीम सुल्तानपुर वापस लौट गई।

विज्ञापन


सुल्तानपुर शहर के ठठेरी बाजार में बुधवार दोपहर सराफा व्यवसायी भरत सोनी के साथ डकैती की घटना हुई थी। पांच नकाबपोश डकैतों ने तीन लाख की नकदी व एक करोड़ कीमत के जेवरात लूट लिए थे। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला विपिन सिंह डकैती की घटना का मुख्य आरोपी निकला। मौजूदा समय में विपिन रायबरेली शहर के गोरा बाजार में रहता था। सुल्तानपुर पुलिस विपिन की तलाश में जुटी थी। इधर, पुलिस से बचने के लिए गैंगेस्टर अधिनियम मामले में वांछित चल रहे विपिन ने बृहस्पतिवार को गैंगेस्टर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली रायबरेली में 2008 में विपिन के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। शाम छह बजे सुल्तानपुर जिले की पुलिस टीम यहां जिला कारागार पहुंची। हालांकि पुलिस टीम विपिन से नहीं मिल पाई। पुलिस ने जेल अधिकारियों से विपिन सिंह के बारे में जानने का प्रयास किया कि वह जेल कब आया। अधिकारियों ने उसके बृहस्पतिवार को जेल में आने की बात बताई। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर जिले की पुलिस टीम आई थी। जेल अधिकारियों से मिलने के बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपिन के बारे में ली जानकारी-जेलर
जेलर हिमांशू रौतेला ने बताया कि गैंगेस्टर अधिनियम के मामले में वांछित चल रहे विपिन ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर किया था और शाम जेल पहुंचा था। सुल्तानपुर पुलिस टीम ने यहां पहुंचकर विपिन सिंह के बारे में जो जानकारी चाही, उसे बताया गया। कोर्ट के आदेश पर ही पुलिस को विपिन से मिलने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed