{"_id":"65b68b7d7b223193670f5cd4","slug":"sultanpur-prd-jawan-returning-from-duty-shot-at-road-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: ड्यूटी से लौट रहे पीआरडी जवान के मारी गोलियां, घायल होने के बाद भी हमलावरों से तमंचा छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: ड्यूटी से लौट रहे पीआरडी जवान के मारी गोलियां, घायल होने के बाद भी हमलावरों से तमंचा छीना
Sun, 28 Jan 2024 10:44 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:44 PM IST
सार
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। घायल रणजीत ने ग्रामीणों को बताया कि उस पर कई राउंड फायरिंग हुई है।
विज्ञापन
पीआरडी के जवान पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने फायरिंग कर दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्यूटी से अपने घर लौट रहे पीआरडी के जवान पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवान के पेट और हाथ में गोलियां लगी हैं। हालांकि जवान दिलेरी दिखाते हुए हमलावरों से भिड़ गया और एक तमंचा भी छीन लिया। गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कुड़वार थाना क्षेत्र के गांव सरकौड़ा में पंडित का पुरवा निवासी रणजीत तिवारी (30) पीआरडी जवान है। उसकी ड्यूटी कुड़वार में टेलीफोन एक्सचेंज के बैरियर पर लगी थी। रविवार रात करीब नौ बजे वह ड्यूटी खत्म करके अपने गांव लौट रहा था। गांव में उसके घर से करीब एक किलोमीटर पहले सरकौड़ा मस्जिद पुलिया के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। कई राउंड फायरिंग में गोली रणजीत के पेट और हाथ में लगी। फिर भी हिम्मत जुटाकर वह हमलावरों से भिड़ गया और उनके हाथ से एक तमंचा छीन लिया।
विज्ञापन
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। घायल रणजीत ने ग्रामीणों को बताया कि उस पर कई राउंड फायरिंग हुई है। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए। पहले प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल पहुंचे और उसके बाद पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
गांव में है दुश्मनी
रणजीत के बेहोश हो जाने के कारण अभी घटना की वजह तो पता नहीं चल पाई है, लेकिन पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। साथ ही नाकाबंदी भी करवा दी है। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक परिवार से रणजीत के परिवार की दुश्मनी थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हमला दुश्मनी की वजह से ही हुआ है।
अहम सुराग मिले
पुलिस पूरी तत्परता से छानबीन कर रही है। घटना को लेकर कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही हमलावर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। पीआरडी जवान को इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया है।- सोमेन बर्मा, पुलिस अधीक्षक