फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur News : Dead body of customer service center operator missing for two days, suspected of murder

Sultanpur News : जंगल में मिला दो दिन से लापता ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 28 Jul 2022 07:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Jul 2022 07:51 PM IST
सार

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राहुल शर्मा ने मंगलवार को दो बार में सवा लाख व 75 हजार रुपये की निकासी की थी। केंद्र से करीब 50 हजार रुपये ग्राहकों को दिए थे। आशंका जताई जा रही है कि कहीं रुपये के लिए राहुल की हत्या तो नहीं कर दी गई।

विज्ञापन
Sultanpur News : Dead body of customer service center operator missing for two days, suspected of murder
जांच करती पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदैंया (सुल्तानपुर) में दो दिन पूर्व बाइक से घर के लिए निकले ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का शव बृहस्पतिवार को चांदा थाने के छतौना के पास जंगल में मिला। इसके पहले उसकी बाइक 30 किलोमीटर दूर असरोगा टोल प्लाजा के पास लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।  

विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात के भरथीपुर गांव निवासी राहुल शर्मा (28) पुत्र जोखूराम शर्मा कामतागंज बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते थे। पिछले मंगलवार की शाम करीब छह बजे वे केंद्र बंद करने के बाद बाइक से घर के लिए  निकले थे। वे घर नहीं पहुंचे तो दूसरे दिन पिता की तहरीर पर कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज की थी। बुधवार की देर शाम घर से करीब 30 किलोमीटर दूर लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित असरोगा टोल प्लाजा के पास राहुल की बाइक व मोबाइल लावारिस हालत में मिला था। तभी से परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चांदा कोतवाली क्षेत्र के छतौना बाजार के पास जंगल में ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा।  ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस बीच परिजनों ने शव की शिनाख्त राहुल शर्मा के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सोमेन बर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। एसओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दिन बैंक से दो बार निकला था पैसा
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राहुल शर्मा ने मंगलवार को दो बार में सवा लाख व 75 हजार रुपये की निकासी की थी। केंद्र से करीब 50 हजार रुपये ग्राहकों को दिए थे। आशंका जताई जा रही है कि कहीं रुपये के लिए राहुल की हत्या तो नहीं कर दी गई।


मृतक के एक पुत्र व दो पुत्री
भदैंया। राहुल शर्मा के परिवार में पत्नी के साथ ही एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इसके साथ ही बुजुर्ग पिता हैं। राहुल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed