फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: Murder case registered against former SP MLA and two others

Sultanpur: सपा के पूर्व विधायक व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, संदिग्ध हालात में हुई थी मौत

Tue, 08 Jul 2025 07:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, चांदा (सुल्तानपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, चांदा (सुल्तानपुर) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Jul 2025 07:56 PM IST
सार

मदारडीह गांव निवासी सपा के पूर्व सेक्टर प्रभारी की मौत मामले में पूरे दिन मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा। घटना पर परिजन व ग्रामीण आक्रोशित रहे। आखिरकार सपा नेता व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Sultanpur: Murder case registered against former SP MLA and two others
सुनील यादव (फाइल फोटो) व घर के बाहर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मदारडीह गांव में सपा के पूर्व सेक्टर प्रभारी की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, तो परिजनों ने लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय व उनके साले के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। परिजन दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। मंगलवार को दिनभर मान-मनौव्वल का दौर चला, घटना पर परिजनों व ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखा। आखिरकार चांदा थाने में पूर्व सपा विधायक व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया, जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


गांव निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व सेक्टर प्रभारी सुनील यादव की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक, तीन जुलाई को सुनील पर टोल प्लाजा के पास हमला हुआ था। परिजनों ने पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय, उनके साले विवेक मिश्र व सुनील निषाद निवासीगण मदारडीह, चांदा पर मारपीट करने का आरोप लगाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम सुनील का शव घर पहुंचा तो परिवार हत्यारोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुरादाबाद में हुई रिकॉर्ड बारिश, दोपहर बाद अवध के जिलों में मौसम का यू-टर्न; कल इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धर्मांतरण की छांगुर स्टोरी: आलीशान कोठी पर गरजा बुलडोजर, CM बोले- सभी अपराधियों की संपत्तियां होंगी जब्त


घरवालों ने कहा कि जब तक केस नहीं दर्ज होगा, शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सुबह से क्षेत्राधिकारी लंभुआ अब्दुस सलाम खान घर वालों को समझाने में लगे रहे, लेकिन वह मांग पर अड़े रहे। दोपहर बाद आखिरकार चांदा थाने में पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय, उनके साले विवेक मिश्र व सुनील निषाद के खिलाफ हत्या, जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद घर वाले अंतिम संस्कार को राजी हो गए। गांव स्थित बाग में शव को दफनाया गया। सीओ ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर पूर्व विधायक सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पहले साले, फिर पूर्व विधायक पर पिटाई करने का आरोप

मृतक की पत्नी सरिता यादव के आरोप के मुताबिक, उनके पति सुनील को गांव के विवेक मिश्र, सुशील निषाद उर्फ मुन्ना गांव स्थित लाला की बाग में तीन जुलाई की रात में बुलाकर ले गए। वहां पर आरोपियों ने सुनील को पीटा था। दोनों ने उनको जान से मारने की धमकी दी थी। सुनील ने फेसबुक पर अपनी जान का खतरा बताया था।

चार जुलाई की सुबह सुनील के मोबाइल पर पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने फोन करके उनको अपने पास बुलाया था। पूर्व विधायक ने सुनील का मोबाइल छीनकर उन्हें पीटा। आरोपियों ने सुनील के मोबाइल से फेसबुक की पोस्ट व विवेक मिश्र की धमकी की रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी थी। पूर्व विधायक ने भी उन्हें जान से मरवाने की धमकी दी थी। उसी दिन से सुनील की तबीयत खराब होती चली गई। सरिता ने अपने पति की मौत के लिए पूर्व विधायक संतोष पांडेय, उनके साले विवेक मिश्र व सुशील निषाद उर्फ मुन्ना को जिम्मेदार ठहराया है।

18 जुलाई को मदारडीह गांव पहुंचेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल
सपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर सपा का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को मदारडीह सुनील यादव के घर जाने वाला था। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। सपा का प्रतिनिधि मंडल अब 18 जुलाई को मदारडीह गांव पीड़ित परिजनों से मिलने जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed