{"_id":"6735e2c81aa243fe0a0284ca","slug":"sultanpur-murder-accused-bjp-leader-still-missing-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी हत्याकांड: पुलिस को खोजे नहीं मिल रहा हत्यारोपी भाजपा नेता, दहशत में कारोबारी का परिवार, लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी हत्याकांड: पुलिस को खोजे नहीं मिल रहा हत्यारोपी भाजपा नेता, दहशत में कारोबारी का परिवार, लगाई गुहार
Thu, 14 Nov 2024 05:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Nov 2024 05:19 PM IST
सार
सुल्तानपुर में कारोबारी की हत्या का आरोपी भाजपा नेता अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। परिवार ने आर्थिक मदद और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
परिवार ने लगाई सुरक्षा की गुहार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कारोबारी संतराम अग्रहरि हत्याकांड में भाजपा सरकार के मंत्री से लेकर बड़े नेता तक पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं लेकिन अब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिला है। हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता एक माह बाद भी गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने बृहस्पतिवार को पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से मुलाक़ात की और 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। दोस्तपुर के गोसैसिंहपुर निवासी मृतक संतराम अग्रहरि के पुत्र सचिन अग्रहरि ने गुरुवार को डीएम को मांग पत्र दिया। जिसमें मांग की गई है कि परिवार के जीवन यापन के लिए आर्थिक मदद की जाए। मृतक की एक बेटी है, उसकी शिक्षा और शादी का खर्च सरकार द्वारा मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता खुर्शीद अहमद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नेपाल भाग गया था
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश ने छात्रों का किया समर्थन, बोले- ये भाजपा की महाभूल है, आप सांसद ने भी दिया बयान
परिवार भूमिहीन है ऐसे में उसे आवासीय पट्टा दिया जाए। हत्या में वांछित नामजद आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए। परिवार की ओर से ये भी मांग की गई कि मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता अर्जुन पटेल की आय से अधिक सम्पति की जांच कराकर अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया जाए। उसकी गिरफ्तारी की जाए।
इसी क्रम में मृतक के चचेरे भाई अखिलेश कुमार ने भी डीएम को एक पत्र दिया है जिसमें कहा गया है कि 8 अक्तूबर की घटना से दो दिन पूर्व घर से व्यापार के लिए निकला था तब मुख्य आरोपी अर्जुन पटेल, प्रदीप पटेल, मोनू पटेल, राज वर्मा, राजेश अग्रहरि और विजय अग्रहरि ने रास्ते में अपने घर के पास रोका था। मुझे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। अर्जुन पटेल की गिरफ्तारी व अब तक कार्रवाई नहीं होने से परिवार डरा हुआ है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
