Sultanpur: बेटे ने की पिता व प्रधान प्रतिनिधि भाई की गोली मारकर हत्या, चल रहा था भूमि विवाद
सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद में युवक ने अपने पिता व भाई को गोली मार दी। दोनों की मौत हो गई।
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के जूड़ापट्टी सहरी गांव में भूमि विवाद में रविवार रात भाई ने अपने पिता व बड़े भाई प्रधान प्रतिनिधि को पिस्टल से गोली मार दी। दोनों को सीएचसी कूरेभार से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां चिकित्सक ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
मृतक प्रधान प्रतिनिधि की पुत्री ने कूरेभार थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कूरेभार के जूड़ापट्टी ग्राम सभा के सहरी गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश यादव (47) का उनके सगे छोटे भाई अजय यादव से दो साल से भूमि विवाद चल रहा है।
ये भी पढ़ें - राम मंदिर में शिव की पूजा करते राम की मूर्ति लगेगी, समिति के अध्यक्ष बोले- 15 मई तक पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य
ये भी पढ़ें - बुआ मायावती ने दिखाया बड़ा दिल, भतीजे आकाश को किया माफ; उत्तराधिकारी को लेकर कही ये बात
रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे सत्य प्रकाश बाइक से घर आ रहे थे। आरोप है कि गांव से कुछ दूरी पर स्थित नहर के पास उन्हें छोटे भाई अजय ने रोक लिया। इससे पहले कि सत्य प्रकाश कुछ समझ पाते, अजय ने उन पर पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली सत्य प्रकाश के सीने व शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। वहां से भागकर अजय सीधे सत्यप्रकाश के घर पर पहुंचा। जहां उसे पिता काशी राम यादव (75) मिल गए। अजय ने उन पर गोली चला दी।
गोली लगने से काशीराम भी घायल होकर गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपी अजय भाग निकला। गोली लगने से घायल पिता-पुत्र को लेकर घरवाले सीएचसी कूरेभार पहुंचे। उन्हें चिकित्सकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक सत्य प्रकाश की पुत्री सृष्टि यादव ने नामजद तहरीर पुलिस को दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.