{"_id":"6844feee86624d158d085c9c","slug":"sultanpur-encounter-between-cow-slaughter-accused-and-police-two-injured-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: गोकशी के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दो घायल, आरोपियों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: गोकशी के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दो घायल, आरोपियों के पैर में लगी गोली
Sun, 08 Jun 2025 08:44 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 08 Jun 2025 08:44 AM IST
सार
पुलिस की सुल्तानपुर के बंधुआकला और अखंडनगर थाना क्षेत्र में गोकशी के दो आरोपियों से मुठभेड़ हो गए। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर के बंधुआंकला और अखण्डनगर थानाक्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो गोकशी के आरोपियों के पैर में गोली लगी। जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
एएसपी अखंड प्रताप ने बताया कि पुलिस को शनिवार की रात जानकारी मिली कि गोकशी के आरोपी दो लोग मोटर साइकिल पर सवार होकर हसनपुर जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें घेरा तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी मोहसिन के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अस्पताल पहुंचाया। जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
दूसरी घटना अखण्डनगर थानाक्षेत्र के दाखवा मिश्रीपुर के पास हुई। यहां पुलिस ने गोकशी के आरोपी इस्माइल और तैय्यब को कमियापुर नहर के पास मोटर साइकिल रोकने को कहा तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी तैय्यब के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला। एसपी कुंवर अनुपम ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन