{"_id":"6729e6c391cf1cd5c70cade3","slug":"sultanpur-businessman-attacked-in-gosaiganj-thana-in-sultanpur-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: आपसी रंजिश में भट्टा व्यवसाई पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, ट्रामा रेफर किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: आपसी रंजिश में भट्टा व्यवसाई पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, ट्रामा रेफर किया गया
Tue, 05 Nov 2024 03:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:12 PM IST
सार
सुल्तानपुर के गोसाईगंज में भट्ठा व्यवसाई व पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में व्यवसाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ व्यवसाई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना अंतर्गत कारीभार में मंगलवार दोपहर भट्टा व्यवसाई एवं पूर्व प्रधान पर पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई हैं, चिंताजनक हालत में डॉक्टर ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, गोसाईंगंज के कारीभार निवासी भट्टा व्यवसाई एवं पूर्व प्रधान राज नारायण पांडेय मंगलवार को सुल्तानपुर से गांव जा रहे थे। जब वे गांव के रामलखन मेमोरियल स्कूल के पास पहुंचे तो गांव के अभिषेक वर्मा, पवन वर्मा, आदित्य वर्मा, आजाद वर्मा और कुछ अज्ञात लड़को ने उन पर हमला बोल दिया। राज नारायण के चचेरे भाई गजानन पांडेय ने बताया कि लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला बोला गया है। पुलिस को मौके से तमंचा भी मिला है।
ये भी पढ़ें - दिवाली के बाद खतरनाक हुई राजधानी की हवा, 433 पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक, बढ़ा रात का तापमान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छठ पर्व: यूपी, बिहार वालों के लिए खुशखबरी, 243 स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं सीटें; देखें ट्रेन नंबर व रूट चार्ट
उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी को रात बारह ये लोग हमारे भतीजे सूरज को मारने की नीयत से आए थे। हल्ला गुहार होने पर उन्हें जब पकड़ लिया गया तो सुलह समझौता हो गया। बाद में दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। उसी मामले को लेकर ये लोग जान से मारने की धमकी पहले दे रहे थे और रास्ते में घेराव करते थे।
वहीं, पुलिस परिजनों के साथ राज नारायाण को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आई लेकिन यहां उनकी चिंताजनक हालत देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। एसओ गोसाईंगंज प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में घटना हुई है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तहरीर प्राप्त होते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन