VIDEO : असरोगा टोल कर्मियों पर अराजकत्वों का हमला, बूथों पर तोड़-फोड़, कंप्यूटर व प्रिंटर भी तोड़े
सुल्तानपुर के असरोगा टोल कर्मियों पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया और टोल कर्मियों को जमकर पीटा और कार से भाग निकले।
विस्तार
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित असरोगा टोल प्लाजा पर शनिवार रात कार सवार अराजकतत्वों ने टोल कर्मियों पर लाठी से हमला कर दिया। हमलावरों ने तीन टोल कर्मियों को मारा पीटा। बूथों पर लगे शीशे, कंप्यूटर व प्रिंटर तोड़ दिया। वारदात के बाद हमलावर कार से भाग निकले। टोल मैनेजर की तहरीर पर कुड़वार थाने में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के असरोगा टोल प्लाजा पर इटावा जिले के मंगला चौहान, पृथ्वीपुर निवासी जितेंद्र सिंह टोल प्रबंधक हैं। उनके मुताबिक शनिवार देर रात लखनऊ की ओर से एक कार टोल प्लाजा पहुंची। उनका आरोप है कि कार पर नदीम उर्फ चांद अली, फैसल खान निवासीगण मीर का पुरवा थाना कुड़वार व संतराम मौजूद थे। वह सभी नशे की हालत में थे। लाइन नंबर चार से तीनों कार लेकर सुल्तानपुर की ओर गए थे। कुछ देर बाद वह लोग कार से वापस टोल प्लाजा पहुंचे।
ये भी पढ़ें - पहले CBI आफिस के गेट पर मारा... बचने के लिए भागे तो अंदर जाकर मारा, देखें ASI पर तीर से हमले का वीडियो
ये भी पढ़ें - धरना दे रहे बिजलीकर्मियों को 5.5 करोड़ रुपये वसूली का नोटिस जारी, रकम अदा नहीं की तो होगी एफआईआर
टोल कर्मियों ने जब कार रोका तो उस पर सवार लोग भड़क गए। नाराज कार सवारों ने टोल कर्मियों से कहासुनी शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर आरोपी लाठी से टोल के बूथों में तोड़-फोड़ करने लगे। मना करने पर हमलावरों ने टोल कर्मी सत्येंद्र द्विवेदी, दुर्गा यादव व गौरव साहू को लाठी से मारापीटा।
कंट्रोल रूम में दो कंप्यूटर, एक प्रिंटर व एक सीपीयू को भी तोड़ दिया। जाते समय आरोपियों ने टोल कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। रविवार को टोल प्रबंधक ने कुड़वार थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हमलावरों की तलाश कर रही पुलिस
क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह का कहना है कि टोल कर्मियों पर हमले की घटना में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिस कार से आरोपी भागे थे। वह धम्मौर थाने के नरही गांव के पास मिली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.